गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: मांडा राजमहल मार्ग पर चल रहे गणेशोत्सव पंडाल में बुधवार रात लोकप्रिय भजन गायक अमित मिश्रा, अमित पांडेय व रोमा निषाद के टीम द्वारा प्रस्तुत भजनों पर देर रात तक मौजूद हजारों भक्त भाव विह्वल होकर गणपति बप्पा के नारे लगाते रहे। भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा के लिए दरोगा शिव कुमार गोयल के नेतृत्व में मांडा पुलिस महिला दरोगा व आरक्षी भी मौजूद रहे। मांडा खास राजमहल मार्ग के वार्ड पांच में पिछले पांच वर्षों से चल रहे गणेशोत्सव पंडाल में बुधवार रात आयोजकों ने भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में लोकप्रिय भजन गायक अमित मिश्रा, अमित पंडित , राहुल शुक्ला और रोमा निषाद की टीम के भजनों पर मौजूद भक्त भी भाव विह्वल होकर नाचते दिखे। भजन संध्या में भाजपा नेता एवं समाजसेवी इंद्रदेव राजू शुक्ला, समाजसेवी व पीटीयस ला कालेज ...