गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। ‌ गणेश उत्सव के चलते सुबह-शाम आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। घंटियों और जयकारों से पंडालों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।मऊआइमा नगर पंचायत के बैरहना शिव मंदिर, पूरा काजी पसियान, हनुमानगढ़ी, गंजिया बाजार और सदर बाजार में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। विभिन्न प्रतिमाओं की व्यवस्था और देखरेख मनीष साहू, राकेश, संदीप, दिलीप, सभासद रवि साहू, हर्षिता साहू, उत्तम केसरवानी, उज्जवल केसरवानी, जय सिंह मौर्या, मोहित, आदर्श खत्री, सूरज मौर्या, मनोज पांडेय, अंश पुष्पाकर और दिलीप केसरवानी आदि कर रहे हैं।कमेटी यह भी पढ़ें- Ganga...