गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: बारा दशरथपुर गांव के सामने गंगा से कछुआ निकाल रहे मछुवारों को गांव के एक बुजुर्ग ने मना किया तो मछुआरों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी डंडे से पीटकर सब्जी के खेत में फेंक दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही घायल वृद्ध के परिजनों को हुई वह घटना स्थल पर पहुंच उसे इलाज के लिए रामनगर सीएचसी ले गए। हालत नाजुक देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी घायल की बहू संजू देवी मेजा थाने पहुंच वृद्ध को चोट पहुंचाने वाले गणेश निषाद पुत्र जटाशंकर, सोनू पुत्र सुरेश निषाद, राहुल पुत्र छांगुर सहित एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस की कार्रवाई बारा दशरथपुर गांव निवासी संजू पुत्र श्याम बाबू निषाद ने पुलि...