Gangapar News: गंगा का जलस्तर बढ़ने के बावजूद ओवरलोड नावों का संचालन जारी
गंगापार, अगस्त 5 -- Gangapar News: मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट पर बने 95 पीपे का पुल टूटने के बाद सरकारी स्टीमर के अलावा विभिन्न गंगा घाटों से ओवरलोड नावों का सिलसिला जारी है। ओवरलोड व मानकविहीन नावों के चलते कभी बड़ी घटना घटित हो सकती है। मांडा क्षेत्र को भदोही जनपद के विभिन्न गांवों को जोड़ने के लिए बना 95 पीपे का पांटून पुल हर साल बरसात के पहले ही सरकारी निर्देश पर तोड़ दिया जाता है। पीपे का पुल टूटने के बाद डेंगुरपुर से राहगीरों को सरकारी स्टीमर से गंगापार कराया जाता है। भदोही जनपद के धनतुलसी, कुबेर तुलसी, छेछुहा आदि दर्जनों गांवों के तमाम व्यवसायी व मांडा रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन से यात्रा करने वाले लोग प्रतिदिन आते जाते हैं। मांडा क्षेत्र के भी तमाम लोग पर्यटन स्थल सीतामढ़ी सहित भदोही जनपद के विभिन्न गांवों में गंगापार करके प्रतिदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.