गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाने के डेरागदाई गांव में सोमवार को घर के पास बच्चों के साथ खेल रहे बच्चें की की सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई।डेरागदाई गांव निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा का नौ साल का बेटा रितेश सोमवार शाम को बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। इस दौरान सांप ने डस लिया। परिजन उसे पहले झांड़ फूंक कराने ले गए जहां हालत खराब होने पर एक निजी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख एसआरएन रेफर कर दिया। परिजन एसआर एन लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को घटना की सूचना थरवई पुलिस और राजस्व विभाग को दी गई। मौके पर लेखपाल और पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...