Gangapar News: खेलने से रोकने पर दर्ज हुआ दलित उत्पीड़न का मुकदमा
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। किशोर को खेलने से रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद किशोर की मां जब शिकायत लेकर घर गई, तो आरोपी ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसे पीटा। पीड़िता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत नहवाई गांव निवासी राजबली पुत्र स्वर्गीय राजमनि ने थाने में तहरीर दी कि उनका नाती सूरज 17 वर्ष घर के बाहर सड़क पर साथियों संग क्रिकेट खेल रहा था। गांव के विनोद कुमार तिवारी ने सड़क पर खेलकूद करने से सूरज को रोका और गालियां दी। सूरज ने घर जाकर अपनी मां कुसुम देवी को घटना की जानकारी दी। कुसुम देवी शिकायत लेकर जब आरोपी के घर गई, तो आरोपी ने जातिसूचक गालियां देते हुए बाल पकड़ कर महिला को जमीन पर गिराकर लात, घूंसे और ईंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.