Gangapar News: खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री बीकर का दबदबा
गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: जसरा के परिषदीय विद्यालयों की तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को घूरपुर में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल में 600 मी बालिका वर्ग में बीकर की शीतल निषाद, बालक वर्ग में मनकवार के संजीत कुमार, 400 मी बालिका में बीकर की अंशिका और दीपांशु विजयी रहे। इसी तरह कबड्डी जूनियर बालक/ बालिका दोनों में बीकर विजेता रहा। खो-खो में घूरपुर के बच्चों ने बाजी मारी। इस अवसर पर मयंक धर द्विवेदी, मनोज पाठक, सरोज सिंह, सुनील गौतम, निशा त्रिपाठी, रजनी चौरसिया, अनुपमा सिंह, रेखा गुप्ता आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.