गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: क्षेत्र के श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज अकोढ़ा और आईजीयूएम एकेडमी में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने खेलकूद, मनोरंजन और बाल मेले का खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता प्रदीप द्विवेदी ने किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चों ने मनाया बाल दिवस यह भी पढ...