Gangapar News: खेतों में पानी आने के बाद कृषि कार्य में आयी तेजी, किसानों का बढ़ा उत्साह
गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहार के बीच खेतों से सुनाई पड़ रही कजरी व अन्य पारंपरिक गीत से गांव की अलौकिक छंटा दिख रही है। खेतों में इस समय नर्सरी निकालने और उसकी रोपाई से रौनक है।मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के किसानों को सिंचाई के लिए उपरौध रजबहा, उमापुर पंप कैनाल और गुलरिया जलाशय से विभिन्न गांवों में नहरों का जाल बिछाया गया है। दो जुलाई से उपरौध रजबहा के आधा दर्जन माइनरों में मिर्जापुर जिला प्रशासन व सिरसी जलाशय के सिंचाई अधिकारियों ने पानी छोड़ दिया है। पानी छोड़ने के बाद खेतों में रोपाई शुरू हो गई है। इस समय खेतों हर तरफ महिलाए धान की रोपाई करते ही दिख रही हैं। किसानों ने बताया कि नहरों में पानी आने के साथ ही बरसात भी शुरू हो गई, जिससे किसानों को काफी राहत मिली है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.