Gangapar News: खाद वितरण में अव्यवस्था का आरोप
गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: इलाके मगनपुर मजरा मोहम्मद पुर सराय अली स्थित साधन सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर अव्यवस्था की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थानीय किसानों का आरोप है कि समिति पर तैनात कर्मचारी और जिम्मेदार लोग खुलेआम पक्षपात कर रहे हैं। चहेतों को आसानी से खाद की बोरियां मुहैया कराई जा रही हैं, जबकि दूर-दराज से आए आम किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।बताया जाता है कि मऊआइमा इलाके के मगनपुर मजरा मोहम्मद पुर सराय स्थित साधन सहकारी समिति में खाद वितरण का काम हमेशा की तरह चल रहा है। उक्त मामले को लेकर एडीओ कॉपरेटिव मऊआइमा संजय त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.