गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की कमी से किसान परेशान हैं। पखवारेभर पहले समितियों पर खाद आई थी, लेकिन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने से अधिकांश किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।घटवा, सोनाई, बेदौं और गिधौरा समेत कई गांवों में किसान अगेती आलू और मटर की खेती करते हैं। इन दिनों किसान खेत तैयार करने में जुटे हैं। वहीं, गेहूं की बोआई के लिए भी खाद की जरूरत है। करछना, रोकड़ी, बसही, डीहा, देहली, भगेसर और पुरैनी समितियों पर आई डीएपी किसानों की जरूरत के मुकाबले कम साबित हुई। हालांकि, बीरपुर और अंतहिया समितियों पर खाद उपलब्ध होने की जानकारी है। यह भी पढ़ें- Balia News: समितियों पर डीएपी की किल्लत से किसानों की फजीहत किसानों का कहना है कि समय से खाद नहीं मिली तो बुवाई प्रभावि...