गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: चाकघाट, हिन्दुस्तान संवाद। लगभग 1.95 किलोमीटर लंबी खटिया-परसादा मार्ग अभी भी पांच वर्षीय मेंटेनेंस अवधि में है, लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से इसकी हालत बेहद खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और बरसात में इनमें पानी भर जाने से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ गया है। सड़क का मेंटेनेंस अनुबंध 16 अक्तूबर 2026 तक प्रभावी है। यानी गारंटी और रखरखाव अवधि समाप्त होने में अब महज लगभग तीन महीने शेष हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार की ओर से सड़क को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है।            इसी मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं ,स्कूल बसें, ऑटो, निजी वाहन और ग्रामीणों के दोपहिया-चारपहिया वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने ...