गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: करछना के खजुरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर गुरुवार रात चोर गैस सिलेंडर, चूल्हा, अनाज समेत अन्य सामान उठा ले गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने चोरी की जानकारी प्रधानाध्यापिका कुसुम को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द खुलासा और प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...