गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: अपना दल एस ने राजेंद्र सिंह पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रयागराज क्षेत्रीय अध्यक्ष मानिकचंद पटेल के प्रस्ताव तथा प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम की संस्तुति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन के बाद ब्लॉक श्रृंग्वेरपुर धाम के मौज मलाक बलऊ अंतर्गत शिवलाल का पूरा निवासी राजेंद्र सिंह पटेल को जिला मीडिया सचिव के पद से पदोन्नत कर क्षेत्रीय मीडिया सचिव, प्रयागराज बनाया गया है। इसके अलावा भरही का पूरा (उल्दा) निवासी संजीव कुमार को भी मीडिया सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य जवाहरलाल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मंच बाबूलाल पटेल, प्रदेश सचिव डॉ. डीपी. पटेल, डॉ. दीपक पटेल ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...