गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। खेतों में भरा पानी, डूबती धान की फसल और समाधान की आस में बैठे धरने पर किसान बैठे हैं। सरस्वतीपुर उर्फ कौड़िहार में जलभराव की समस्या को लेकर किसानों का आंदोलन शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रहा। धरने में सीए मनीष धर द्विवेदी, पूर्व प्राचार्य अवधेश तिवारी, प्रधानाचार्य संजीव त्रिपाठी, अमरनाथ पटेल, श्रीमन्नारायण मिश्र, सालिक पटेल, जिआलाल सरोज, राम दुलारे मौर्य, राम कृपाल यादव, चिल्ली सिंह और रवीन्द्र सिंह समेत अन्य किसान शामिल रहे।युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में किसान दिन-रात धरने पर डटे हैं। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। इनकी मांग है कि जलनिकासी का रास्ता जल्द साफ कराया जाए, ताकि खेतों में ज...