गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कौड़िहार से जुड़े उपभोक्ताओं को अगले दो दिनों तक निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण उपखंड फाफामऊ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिजनेस प्लान के अंतर्गत कंजिया फीडर के विपथीकरण (डायवर्जन) का कार्य कराया जाएगा। जेई रवि पटेल ने बताया कि इसके चलते क्षेत्र में आवश्यक शटडाउन लिया जाएगा।उपखंड अधिकारी जेके यादव ने बताया कि 29 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कंजिया फीडर एवं कौड़िहार टाउन से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते ...