Gangapar News: कौंधियारा में जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक रमाकांत मिश्र
गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। यमुनापार में शिक्षा के प्रसार और सामाजिक विकास के लिए जीवन समर्पित करने वाले पूर्व विधायक स्व. पं. रमाकांत मिश्र की 92वीं जयंती गुरुवार को कौंधियारा ब्लॉक सभागार में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।मुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि पं. रमाकांत मिश्र ने यमुनापार को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगी और वर्तमान पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उनके कार्य और विचार आज भी समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.