गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ठाकुर प्रसाद, कोरांव ब्लॉक पर प्रमुख/प्रशासक मुकेश कोल, थाना कोरांव में इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह, थाना खीरी में इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह, सीएचसी कोरांव पर अधीक्षक डॉ केवी सिंह, जीवन रेखा मेडिकेयर पर प्रबंधक डॉ अनिल पांडेय, चौधरी शिव जोखन सिंह इंटर कॉलेज जवाइन में स्कूल के संस्थापक उदित नारायण सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व बच्चों ने स्कूल से लपरी नदी तक प्रभातफेरी निकाली। जिसमे सह व्यवस्थापक सुरेन्द्र सिंह और प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत कोरांव पर चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी ने कार्यालय पर झंडा फहराकर स्वतंत्रता ग्राम सेनानियों को याद करते हुए आजादी के संघर्ष की गाथा पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवाबगंज के शैक्षणिक संस्थानो...