गंगापार, सितम्बर 23 -- Gangapar News: बार एसोसिएशन कोरांव के नये पदाधिकारियों के चुनाव के बुधवार को कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वय पूर्व अध्यक्ष बेचन लाल सिंह और रोहिणी तिवारी एडवोकेट के अनुसार अध्यक्ष से लेकर कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सहित सभी 10 पदों के लिए योग्यता निर्धारण करने के साथ ही नामांकन पत्रों की विक्री से लेकर मतदान और परिणाम घोषित होने की तिथि भी निश्चित कर दी है। जिसमे 12 अक्तूबर से प्रमाणित मतदाता सूची तथा नामांकन प्रपत्र वितरण शुरू होगा। मतदान 30 अक्टूबर को प्रात नौ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। उसी दिन शाम पौने छह बजे से मतगणना कार्य शुरू कर देर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बिरौल:बार एसोसिएशन बिरौल में चुनावी सरगर्मी तेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...