Gangapar News: कोरांव के जंगल मे शव मिलने से सनसनी
गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: नेवढिया पाल के कुन्डवा जंगल मे रविवार सुबह लगभग दस बजे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह गांव के कुछ लोग और चरवाहे पशुओं को चराने के लिए कुंडवा जंगल की ओर जा रहे थे। चरवाहों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा है। थोड़ी ही देर में गांव के लोग पहुंच गए। पुलिस भी पहुंची और लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कोरांव शैलेन्द्र सिंह के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी जगह चोट के निशान नहीं मिले। उसकी मौत दिन तीन-चार दिन पूर्व हुई प्रतीत हो रही है। उसके सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व उसे घूमते हुए देखा गया था। उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.