गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, धरवारा-भड़ेवरा में शनिवार को प्रधानाचार्य डॉ. संतोष शुक्ल के कार्यभार ग्रहण करने के दो वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे विद्यालय क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और अभिभावकों का आभार जताया। समारोह में शांति विश्वकर्मा, संतोष शुक्ल, क्षितिज तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...