गंगापार, अक्टूबर 13 -- Gangapar News: कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। थाना कोरांव की मिशन शक्ति टीम की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत गोपाल विद्यालय के एनसीसी बालक एवं बालिका कैडेट्स के साथ यातायात प्रबंधन और महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। साथ ही, कैडेट्स को सड़क सुरक्षा और व्यावहारिक यातायात प्रबंधन के बुनियादी नियमों से अवगत कराया गया।बालक व बालिका कैडेट्स ने अनुशासन का परिचय देते हुए स्वयं इन नियमों का पालन करने तथा समाज में सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी यह भी पढ़ें- Bahraich News: नियमों को अपनाएं, स्वयं बचें, दूसरों को बचाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...