गंगापार, नवम्बर 1 -- Gangapar News: रामदुलारी बच्चूलाल जायसवाल पीजी महाविद्यालय में 16 यूपी बटालियन एनसीसी एवं 6 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में अपना योगदान देने की शपथ ली। महाविद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है। ऐसे में युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, आपसी भाईचारे और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने तथा देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी ...