गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: थाना कौंधियारा क्षेत्र के श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, अकोढ़ा में गुरुवार को कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन और कोचिंग की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सामाजिक माध्यमों की सुरक्षा और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076 और 181 के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सेवालाल, उपनिरीक्षक निधि सिंह चौहान, उपनिरीक्षक आरती, आरक्षी संजय और महिला आरक्षी रजनी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...