Gangapar News: कुंए में गिरी भैंस, अग्निशमन दल ने निकाला बाहर
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: कुंए के पास उगी घास चरते समय भैंस कुंए में गिर गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, वहां पहुंचे लोगों ने रस्सी के सहारे एक व्यक्ति को भैंस को निकालने के लिए कुंए में उतारा लेकिन जहरीली गैस होने से उसका दम घुटने लगा। लोगों ने उसे किसी तरह आनन-फानन में कुंए से बाहर निकाल लिया। अग्निशमन दस्ते को सूचना दी तो अग्निशमन अधिकारी शियाशरण सिंह दलबल के साथ कुंए के पास पहुंच गए, पानी डाल कर कुंए में रही जहरीली गैसे को निकालने के बाद भैंस को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया। परानीपुर गांव निवासी रेवती रमण सिंह यादव के घर के बच्चों ने पशुओं को छुट्टा चरने के लिए छोड़ दिया था, उसी में से एक भैंस कुंए के आसपास घास चरने पहुंच गई और भैंस कुंए में गिर गई।
कुंओं की उपेक्षा 90 फीसदी कुंए उपेक्षा के शिकार मेजा। तहसील क्षेत्र के विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.