गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: गिरगोंठा, हिन्दुस्तान संवाद। मायके से ससुराल न जाने की जिद पर एक विवाहिता बुधवार रात में अपने मायके के एक कुंए में कूद गई, जहां उसकी मौत हो गई।कोरांव थाना क्षेत्र स्थित रतेवरा घोंघी गांव के राधे यादव ने अपनी 22 वर्षीय बेटी रीता की शादी पिछले सात मार्च को मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र में हर्रा नंदना गांव के अंकित यादव पुत्र सुरेश यादव के साथ किया था। ससुराल से रीता रक्षा बंधन पर आई थी, जहां मायके आने पर रीता अपने ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न की आवाज उठाती रही। बुधवार सुबह ससुराल के परिजनों में से किसी की मौत हो गई थी जहां पिता राधे ने उसको समझाया और गुरुवार को ससुराल पहुंचने के लिए कहा था लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं हुई। पिता राधे के अनुसार रात लगभग साढ़े दस बजे घर के सभी सदस्य खा पीकर सोने चले...