गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: बारिश के पानी के साथ खेतों में डाली गई कीटनाशक दवा तालाब में पहुंचने से मछली पालक की सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। कौंधियारा थाना क्षेत्र ओसा गांव स्थित तालाब में जहरीला पानी पहुंचने से करीब दस क्विंटल मछलियां मर गईं। घटना से गरीब मछली पालक शंकर लाल भारतीया को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शंकर लाल ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण धान के खेतों में जमा कीटनाशकयुक्त पानी बहकर उनके तालाब में पहुंच गया। तालाब का पानी दूषित होते ही मछलियां मरने लगीं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में मछलियां पानी की सतह पर उतराती मिलीं। उन्होंने बताया कि मछलियों के पालन में उन्होंने पूरे साल मेहनत और पूंजी लगाई थी। इसी व्यवसाय से उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। अचानक हुए नुकसान से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा ह...