गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा के इरादतगंज गांव में लगभग सौ मीटर सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई थी। बारिश के बाद गड्ढों में गंदा पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार हो गया था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत से लेकर विकास खंड कार्यालय जसरा तक शिकायत की। जनप्रतिनिधियों से भी सड़क बनवाने की मांग की गई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। जब कहीं से मदद नहीं मिली तो इरादतगंज गांव के पूर्व प्रधान तेजबली यादव ने अपने निजी खर्च से ट्रैक्टर से ईंट, राविश और मिट्टी मंगवाई। इसके बाद मजदूर लगाकर गड्ढों को भरवाया और सड़क की मरम्मत करवाई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गंदगी से पटे नाले को ग्रामीणों ने जेसीबी से खुद कराया साफ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...