Gangapar News: किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: ब्लाक शंकरगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ की व्यवस्थाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) ने बुधवार को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता समेत मरीजों और ग्रामीणों से जुड़ी कई मांगें उठाईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक को दिए ज्ञापन में यूनियन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। सीएचसी में आने वाले मरीजों को अस्पताल से ही उपलब्ध दवाएं मुहैया कराई जाएं और बाहर से दवा खरीदने के लिए पर्चा लिखने की व्यवस्था पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर ऋषि पाण्डेय सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.