गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र के धरा बांकीपुर पहाड़ पर हो रही ब्लास्टिंग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी को किसानों ने ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। खनन इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।धरने की अध्यक्षता किसान नेता ऋषि पांडे ने की।ज्ञापन में ब्लास्टिंग का एक निश्चित समय तय करने, मानक के अनुसार नियंत्रित मात्रा में ही विस्फोट करने, ब्लास्टिंग से प्रभावित मकानों का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खदान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...