गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु जनकल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, शिक्षा, कृषि, सहकारिता सहित सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कृषक समृद्धि आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं प्रभारी (राज्यमंत्री दर्जा) कुलजीत सिंह ने कहा कि किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण मात्र 6 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पात्रों को मिलेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्होंने कहा कि गंगा माता, गौ माता, भारत माता और ब्राह्मणों का सम्मान ही ...