Gangapar News: किसानों को दी गई अधिक उत्पादन की जानकारी
गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: गुरुवार को जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड टिकरी कला, जसरा, बारा प्रयागराज में एसएम सहगल फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे बोलस्ट्रिंग एफपीओ परियोजना के अंतर्गत किसानों को खेती के बारे कम लगत में अधिक उपज के बारे में जानकारी दी गई। इसमें क्षेत्र के लगभग 120 किसानों ने जानकारी ली। किसानों को बताया गया कि अपने पसल के बीमा का लाभ उठाएं। बीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में प्रति किसान छह किग्रा जिंक, तीन किलो फेरस सल्फर, दो किलो बोरान का वितरण किया गया। मौके पर कंपनी की चेयरमेन रश्मि शुक्ला, सीईओ पंचराज शुक्ला, एसएम सहगल फाउंडेशन के प्रतिनिधि अरुण कुमार शुक्ला, राधे मोहन पाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.