गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित पिता के मुताबिक, गांव का एक युवक 21 अक्टूबर शाम के समय उनकी बेटी को अगवा कर ले गया। आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचने पर उन्हें एससी-एसटी एक्ट में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण वह कई दिनों तक चुप रहे। गुरुवार को रिश्तेदारों के समझाने पर उन्होंने मऊआइमा थाने पहुंचकर तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: किशोरी को किया अगवा, चार पर मुकदमा पुलिस ने आरोपी दीपक सरोज, उसके भाई गोलू, मां विमला देवी और पिता रामकरन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...