गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: कस्बे के अहलादगंज स्थित रिघिया मोहल्ले में काली मां के थान पर निशान चढ़ाने को लेकर दो दिन पूर्व शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को तीसरे दिन भी नहीं सुलझ सका। विवाद के समाधान के लिए शुक्रवार शाम स्थानीय पुलिस चौकी में एसीपी सोरांव की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई। इसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें और पक्ष रखा, लेकिन करीब एक घंटे से ज्यादा चली पंचायत के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। बैठक में मुस्लिम पक्ष की ओर से काली मां के थान के लिए करीब 8x10 फीट भूमि रजिस्ट्री करने की पेशकश की गई, लेकिन हिंदू पक्ष इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुआ। हिंदू पक्ष का कहना था कि करीब 50 वर्षों से उनके पूर्वज और वर्तमान पीढ़ी उक्त स्थान पर काली मां की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं तथा वहां निशान चढ़ाने की परंपरा भी...