Gangapar News: कार से आए और किराना की दुकान समेट ले गए चोर
गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। किराना दुकान का शटर तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान और नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।मऊआइमा के हरिसेनगंज निवासी मनोज कुमार केसरवानी कंचनपुर तिराहे पर मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद करने के बाद वह परिवार के साथ ऊपर बने कमरों में सोने चले गए। मंगलवार सुबह दुकान का शटर टूटा मिला। चोर दुकान से रिफाइंड तेल के दो टिन, दाल की पांच बोरियां, फॉर्च्यून तेल के पैकेट, काजू-बादाम, चीनी की तीन बोरियां और गल्ले में रखे करीब एक हजार रुपये के सिक्के उठा ले गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज में चार पहिया वाहन से आए चोर सामान लादकर ले जाते दिखाई दिए। हालांकि, कैमरे में चोरों की संख्या स्पष्ट नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.