Gangapar News: कार में लगी आग, बचा चालक
गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: पुलिस चौकी नारीबारी अंतर्गत रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सुरवल सहनी मोड़ के पास बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे कार में अचानक आग लग गई। नीरज कुमार गुप्ता पुत्र मंगला प्रसाद गुप्ता निवासी तिलखवार थाना करछना अपनी कार से सोनौरी मध्यप्रदेश रिस्तेदार के यहां गया था। वहां से घर लौट रहा था, जैसे ही वह सुरवल सहनी मोड़ के पास पहुंचा कि कार रुकने लगी, वह कार रोक कर इंजन का बोनट खोला तो बैटरी में आग लग चुकी थी जब तक लोग मदद के लिए आए आग बेकाबू हो चुकी थी। नीरज की सूचना पर डायल 112 और नारीबारी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचा कार जल चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.