गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। अनियंत्रित कार के टक्कर से घायल युवक को बीएचयू वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घायल युवक के भाई के तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के खास मांडा निवासी पिंटू पुत्र फूलचंद्र सोनकर ने थाने में तहरीर दी कि उनके बड़े भाई गुड्डू सोनकर अपनी बाइक से प्रयागराज से लौटकर घर आ रहे थे। प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत आंधी चौराहे पर मिर्जापुर की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सहित गुड्डू जमीन पर गिर गए और गंभीर चोटें आईं। चोट अधिक होने के कारण बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज चल रहा है। कार व क्षतिग्रस्त बाइक दिघिया पुलिस क...