गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: क्षेत्र के भीटी में कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए स्वर्गीय बाबू कपूर चन्द्र अग्रहरी के प्रेरणा स्रोत से सुरेश चंद्र वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवर लेकर गुजर रहे श्रद्धालुओं के लिए दवा, पट्टी, मलहम, नाश्ता, पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। शिविर में फाउंडेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कांवरियों की सेवा की। सुरेश चंद्र ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंधक एवं समाजसेवी सुरेश चंद्र अग्रहरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्राचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी विवेक कुमार जायसवाल, प्राचार्य आलोक कुमार बिंद, व्यवस्थापक अजय कुमार वैश्य आदि रहे। यह भी पढ़ें- कांवरियों की सेवा में कुंवरसार (बिहार) में लगा...