गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक करने जा रहे कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही घायलों का उपचार भी किया गया। प्रयागराज से गंगा जल भरकर कांवरिए जौनपुर के सुजानगंज स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जाते हैं। श्रावण के दूसरे सोमवार के उपलक्ष में इनकी संख्या में वृद्धि हो गई है। इनकी सेवा के लिए फूलपुर नगर पंचायत के प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग के कोतवाली चौराहे पर रविवार शाम को वीर सावरकर कांवरिया संघ द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर शशि प्रकाश मौर्य, आशीष मौर्य राजा, नीरज पटेल, प्रांजल मौर्य, डा.कमलेश मिश्रा आदि रहे। यह भी पढ़ें- हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा शिवालय, आज उमड़ेगी भीड़ यह भी पढ़ें- Varanasi News: ग्रामीण इलाकों में कांवरियों के पांव धुले गए यह भी प...