गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र के कांटी ग्राम सभा की प्रतिष्ठित श्री आदर्श रामलीला नाट्य मंडल कांटी द्वारा 10 दिन की रामलीला के उपरांत दशहरे का आयोजन किया गया। मेले में आकर्षक चौकियां निकाली गई। चौकियों को समाजसेवी राजकुमार पटेल ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक डा.वाचस्पति द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने रामलीला के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा भगवान राम के चरित्र के माध्यम से हमारे समृद्ध संस्कृति से समाज को जोड़ने, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का सहेजने का पावन अवसर होता है। धनतेरस व दीपावली की विधायक बारा ने शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि फूल चन्द्र पटेल, पूर्व प्रधान श्याम कृष्ण पांडेय, पारस नाथ द्विवेदी,संदीप सिंह पटेल,राजकुमार पटेल, कमलेश पाण्डेय, वीरें...