गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पांच साल पहले चौड़ीकरण अभियान के दौरान पीडब्ल्यूडी द्वारा भारतगंज कस्बे और कस्बे से सटे महुआरीखुर्द गांव के सामने के राजमार्ग की नालियां भी तोड़ दी गई थीं। अभी तक टूटी नालियां न बन पाने से नालियों की गंदगी सड़क पर फैली रहती है। यदि शीघ्र ही पीडब्ल्यूडी ने टूटी नालियां ठीक न की तो व्यापक जनांदोलन होगा।पांच साल पहले वीपी प्रतापपुर राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने भारतगंज कस्बे और कस्बे से सटे महुआरीखुर्द ग्राम पंचायत के सामने बाजार की नालियां भी तोड़ कर नाली ध्वस्त कर दिया था। चौड़ीकरण अभियान आधा अधूरा छोड़कर बगैर नाली बनाए पीडब्ल्यूडी कर्मी चले गए। यही नहीं महुआरीखुर्द गांव के सामने वीपी प्रतापपुर राजमार्ग की एक प्राचीन पुलिया चौड़ीकरण के बाद से ही जाम है, जिसस...