गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के कसैयावर गांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कई नामी पहलवान अखाड़ा में उतरे तथा एक दूसरे को अपनी दाव पेंच के तहत पटकनी दिया। प्रतियोगिता उस समय रोमांचक हो गई जब अंतिम कुश्ती अखाड़ा चैंपियन के लिए दो पहलवानों के बीच ऊंची धनराशि के तहत घोषित की गई।झूंसी के पहलवान अरविंद तथा जौनपुर के निगम पहलवान के बीच हाथ मिलाया गया कमेटी द्वारा निर्धारित समय तक दोनों पहलवान एक दूसरे को पटखनी देने में अपने दाव को लगाते रहे किंतु सफल नहीं हुए। दर्शकों के मांग पर दोबारा समय मिला किंतु सफल नहीं हुए। कमेटी ने अखाड़ा चैंपियन की कुश्ती बराबरी पर रहने की घोषणा कर दिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने पहलवानों का जमकर उत्साहवर्धन करते हुए...