गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: जारी कस्बे के प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर में सोमवार को कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। राधा माधव प्रयाग कुंज भक्त मंडली एवं व्यापारियों के सौजन्य से आयोजित कथा के शुभारंभ पर सैकड़ों महिलाओं ने कलश लेकर डीजे की धुन पर यात्रा निकाली। मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कथा वाचिका किशोरी मनु प्रिया ने भगवान शिव के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए महादेव की महिमा का बखान किया। इस मौके पर मुख्य आयोजक सत्यम प्रधानाचार्य, पंकज पांडे, शिवम पांडे, कृपानाथ तिवारी, मनोज कुमार केसरवानी मुरारी, मनोज कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र केसरवानी, अरविंद कुमार अग्रहरी, रजनीश श्रीवास्तव, अजय अग्रहरि और नीरज श्रीवास्तव सहित शिवभक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...