गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। करमा पंचायत भवन में ग्राम विकास अधिकारी अर्पित श्रीवास्तव और प्रशासक मिथिलेश जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। कमला स्मारक बलापुर में प्रबंधक अनिल विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किये गए। बाल भारती दानपुर चकिया में प्रबंधक रोहित सिंह के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किये गए। करमा किसान सेवा संघ में अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल, पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज श्रीराम उपाध्याय, प्रेरणा सेवा संस्थान में अमरबहादुर सिंह व डॉ अमरनाथ सिंह, प्राथमिक विद्यालय दानपुर में विजय लक्ष्मी, लिटिल ग्लोबल प्री स्कूल में जीतलाल जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवाबगंज के शैक्षणिक संस्था...