Gangapar News: करछना में क्षत्रिय समाज ने भरी हुंकार
गंगापार, नवम्बर 29 -- Gangapar News: रविवार को करछना ब्लॉक में राजपूत चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल के दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राज सिंह उर्फ राजू को समर्थन देने की बात कही। बैठक में समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के संयोजक गजेंद्र प्रताप सिंह और अध्यक्षता डॉ. वीके सिंह ने की। बैठक में विजय राज सिंह उर्फ राजू को लेकर भी लोगों ने अपनी राय रखी। इस मौके पर गजेंद्र प्रताप सिंह, विजय राज सिंह उर्फ राजू, डॉ. वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, अशोक विक्रम सिंह, रवि प्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, भोला सिंह, विनय सिंह, कृष्णराज सिंह, पंकज प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.