गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: नीम के पेड़ की डाल काटते समय हाईटेंशन तार में करंट आने से झटका लगा और किशोर नीचे गिर गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने किशोर का करेसर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।‌ मऊआइमा के किरांव निवासी 17 वर्षीय लकी गौतम पुत्र बाबूलाल गौतम चार बहनों में इकलौता भाई था। पिता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। अस्पताल में मौत के बाद शुक्रवार रात शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां इंद्रानी देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया । शनिवार सुबह कुरेसर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। गांव के मानिक चन्द्र, हनुमंत, लालजी तदा राम कैलाश का आरोप है कि घनी आबादी के बीच से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। बिजली विभाग से हाइटेंशन तार हटाने की मांग की गई। ग्र...