गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: कड़ा धाम से दर्शन कर घर लौट रही एक महिला बुधवार को कोखराज-हंडिया हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौड़िहार पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, भदोही जनपद निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी शेषधर कड़ा धाम में दर्शन-पूजन कर वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान नवाबगंज थाना क्षेत्र में कोखराज-हंडिया हाईवे पर हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी कौड़िहार में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वास्थ्यकर्मी लालबहादुर ने बताया कि महिला के सिर एवं शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते बेहतर उपचार के लिए उन्हे...