Gangapar News: कटियामारों से उपभोक्ता परेशान, की शिकायत
गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र जारी के ग्राम पंचायत जारी गांव के ट्रांसफॉर्मर के कटिया मारों से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।बताया गया कि जारी गांव में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इससे दर्जनों लोगों ने अवैध रूप से केबल खींच लिया है। इसकी जानकारी लाइनमैन को है किंतु लाइन मैन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एक महीने से कटिया मारकर अवैध केबिल तार लगाए गए हैं। स्थानीय जारी पावर हाउस के जेई भी ऐसे मामले में लापरवाह हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को इसकी जानकारी विजिलेंस, एमडी पूर्वांचल ऊर्जा विभाग को भी भेजा दिया जाएगा। बताया कि इसके पीछे 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर जारी गांव को जलने से बचाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.