Gangapar News: कछार की तीन हजार बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप
गंगापार, नवम्बर 22 -- Gangapar News: गंगा कछार की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। करछना थाना क्षेत्र के खजुरौल गांव के एक व्यक्ति ने भूमाफिया पर करीब तीन हजार बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम करछना से शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। करछना थाना क्षेत्र के खजुरौल गांव निवासी पंकज कुमार सिंह पुत्र संगम सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव के गंगा कछार में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर कई दिनों से सरसों की खेती कराई जा रही है। आरोप है कि पूर्व में शासन-प्रशासन की ओर से भूमाफियाओं के कब्जे से सरकारी जमीन खाली कराई गई थी, लेकिन दबंगों ने दोबारा कब्जा कर लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि खजुरौल और करेला ग्रामसभा के प्रधान भी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.