Gangapar News: कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत
गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: थाना नवाबगंज क्षेत्र के माधोपुर चांधन उर्फ घाटमपुर गांव में शुक्रवार सुबह कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधोपुर चांधन उर्फ घाटमपुर निवासी 65 वर्षीय अमरनाथ उर्फ नरहा पाल शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने कच्चे मकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल मलबा हटाने का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.